किसानों के मुद्दे पर पीएम मोदी ने सर्वदलीय बैठक में क्या कहा?

वीडियो कैप्शन, किसानों के मुद्दे पर पीएम मोदी ने सर्वदलीय बैठक में क्या कहा?
प्रकाशित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सर्वदलीय बैठक में भाग लिया. बैठक के बारे में बताते हुए संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि इस बैठक में लगभग सभी पार्टियों ने भाग लिया.

उन्होंने कहा कि विपक्ष ने मांग की है कि लोकसभा में बिल के अलावा चर्चा हो और सरकार इसके लिए सहमत है, विपक्ष ने किसानों के मुद्दे पर भी चर्चा की मांग की है इसके लिए भी सरकार सहमत है.

प्रह्लाद जोशी ने बताया, “प्रधानमंत्री ने कहा है कि कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने जो प्रस्ताव दिया था, हम उस पर चर्चा के लिए तैयार हैं.”

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)