राकेश टिकैत के वीडियो ने किसान आंदोलन में नई जान फूंक दी?

वीडियो कैप्शन, राकेश टिकैत के वीडियो ने किसान आंदोलन में नई जान फूंक दी?
प्रकाशित

दिल्ली-ग़ाज़ीपुर बॉर्डर वो जगह है जहाँ पर गुरुवार शाम से सबकी निगाहें जमी हुई हैं. ग़ाज़ीपुर बॉर्डर पर दो महीनों से तीन नए कृषि क़ानूनों के ख़िलाफ़ किसानों का विरोध-प्रदर्शन चल रहा है.

हज़ारों लोगों का जमावड़ा, नारे, भाषण, वाद-विवाद, चर्चाएँ और मीडिया का जमावड़ा वहाँ रोज़ का नज़ारा है. लेकिन, गुरुवार को ग़ाज़ीपुर बॉर्डर की सूरत बिल्कुल अलग थी. एक समय ऐसा लगा कि जैसे दो महीने से आंदोलन का एक केंद्र रहा यह धरना-स्थल देर रात खाली करा लिया जाएगा.

सोशल मीडिया पर भी इस तरह का ट्रेंड तेज़ी से चलने लगा. किन, सुबह तक नज़ारा कुछ और ही था. धरना-स्थल पर प्रदर्शनकारियों की संख्या बढ़ गई थी और माहौल में तनाव कम हो गया था.

वीडियो: समीरात्मज मिश्र और पीयूष नागपाल

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)