You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
ग़ाज़ीपुर बॉर्डर पर राकेश टिकैत के आंसुओं का क्या असर हुआ?
प्रकाशित
भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने शुक्रवार सुबह पत्रकारों से बातचीत में कहा कि "हम प्रदर्शन स्थल से नहीं जाएंगे. हम भारत सरकार से हमारे मुद्दों पर बात करेंगे."
इससे पहले राकेश टिकैत गुरुवार शाम को काफी भावुक नज़र आए थे. उनका रोते हुए एक वीडियो वायरल हो गया था.
राकेश टिकैत के रोने का असर यह हुआ कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई इलाकों से किसान ग़ाज़ीपुर बॉर्डर पहुंचने लगे.
बीबीसी संवाददाता सलमान रावी और दिलनवाज़ पाशा ने ग़ाज़ीपुर बॉर्डर का जायज़ा लिया.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)