ग़ाज़ीपुर बॉर्डर पर राकेश टिकैत रोने क्यों लगे थे?
ग़ाज़ियाबाद से दिल्ली आने वाली सड़क को गुरुवार शाम को बंद कर दिया गया. हालांकि, वहां पर भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत का धरना जारी रहा.
उन्होंने देर शाम प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए कहा था कि यहां पर कोई गिरफ़्तारी नहीं होगी और प्रदर्शन जारी रहेगा.
उन्होंने साथ ही आरोप लगाए कि कुछ बीजेपी नेता पहले से इकट्ठा हैं जो प्रदर्शनकारी किसानों पर गोली चला सकते हैं और इसके लिए पुलिस प्रशासन ज़िम्मेदार होगा.
भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने रोते हुए कहा कि अगर कृषि क़ानून वापस नहीं हुए तो वह आत्महत्या कर लेंगे.
उन्होंने कहा कि वे प्रदर्शन स्थल से पीछे नहीं हटेंगे और वे अपना अनशन शुरू कर रहे हैं.
उन्होंने कहा था कि वे ग़ाज़ियाबाद का पानी नहीं पिएंगे और अपने गांव से पानी आने के बाद ही उसे पिएंगे.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)