You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
किसान नेता राकेश टिकैत ने प्रदर्शन वाली जगह छोड़ने से इनकार किया
दो महीने से चल रहे किसान आंदोलन में घटनाक्रम तेज़ी से बदल रहा है. पहले ट्रैक्टर रैली में हुई हिंसा, फिर किसान नेताओं पर FIR... और अब दिल्ली से सटी गाज़ीपुर बॉर्डर पर भारी पुलिस की तैनाती. स्थानीय प्रशासन ने धारा 144 लागू कर दी है और इसके तहत वहां पर लोगों के इकट्ठा होने पर पाबंदी है. वहीं ग़ाज़ीपुर बॉर्डर पर भावुक हुए राकेश टिकैत ने कहा है कि प्रदर्शन स्थल से नहीं हटेंगे. लेकिन सवाल यही है कि अब आंदोलनकारी किसान क्या सोचते हैं और उनकी आगे की क्या रणनीति होगी. कवर स्टोरी में आज इसी पर बात.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)