ट्रैक्टर परेड के दौरान हुई हिंसा पर दिल्ली पुलिस क्या बोली?
प्रकाशित
दिल्ली पुलिस का कहना है कि ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा इसलिए हुई क्योंकि पहले से तय नियम-शर्तों को माना नहीं गया.
पुलिस ने ये आरोप भी लगाया कि इस हिंसा में किसान नेताओं का भी हाथ है.
26 जनवरी को दिल्ली के कई हिस्सों में प्रदर्शनकारी किसानों और पुलिस के बीच हिंसक झड़पें हुई थीं.
किसान नेताओं ने इस हिंसा को ख़ुद से अलग कर दिया और इसके लिए सरकार को ज़िम्मेदार ठहराया है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)