You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
ग़ाज़ीपुर में लाइट क्यों गई और सुरक्षाबल अचानक इतने क्यों बढ़े?
दिल्ली-उत्तर प्रदेश सीमा पर ग़ाज़ीपुर में आंदोलन पर बैठे किसानों का कहना है कि बुधवार रातभर के लिए उनके कैंप में बिजली काट दी गई और आसपास बड़ी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है.
बीती रात ग़ाज़ीपुर में मौजूद बीबीसी के सहयोगी पत्रकार समीरात्मज मिश्र ने कहा कि पूरी रात किसानों के कैंप में बिजली नहीं रही.
उन्होंने बताया कि बुधवार देर शाम से यहां पुलिसबलों की संख्या भी बढ़नी शुरू हो गई थी और बिजली भी काट दी गई थी.
रात भर यहां अंधेरा रहा. किसानों ने ट्रैक्टर की बैटरियों से किसी तरह रोशनी की.
किसान नेता राकेश टिकैत का कहना है कि “शायद यहां से किसानों को हटाने की कोशिश की जा सकती है, लेकिन बिजली क्यों काटी गई है इस पर हमारे पास कोई जानकारी नहीं है.”
टिकैत ने एक बयान जारी कर कहा कि "पुलिस प्रशासन दहशत फैलाने की कोशिश कर रहा है. उन्होंने यह भी कहा है कि सरकार को डराना बंद करना चाहिए."
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)