दिल्ली हिंसा के लिए योगेंद्र यादव ने किस पर उंगली उठाई?

वीडियो कैप्शन, दिल्ली हिंसा के लिए योगेंद्र यादव ने किस पर उंगली उठाई?
प्रकाशित

गणतंत्र दिवस के दिन किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान दिल्ली में हिंसा हुई. अब इस हिंसा और हंगामे पर किसान आंदोलन से जुड़े लोग अलग-अलग बयान दे रहे हैं.

स्वराज इंडिया के नेता योगेंद्र यादव ने किसान मज़दूर संघर्ष समिति के नेता एसएस पंधेर पर आरोप लगाए हैं.

योगेंद्र यादव ने कहा कि पंधेर कभी भी संयुक्त किसान मोर्चा के साथ नहीं थे. वहीं एसएस पंधेर ने कहा है कि शरारती तत्वों ने आंदोलन को बदनाम करने के लिए यह सब किया.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)