लाल क़िला पर हुई हिंसक झड़प से बचने के लिए नीचे कूदे सुरक्षाकर्मी
प्रकाशित
दिल्ली में 26 जनवरी को किसानों और पुलिस के बीच कई जगह झड़पें हुईं. पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर कुछ जगह लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े. वहीं कुछ जगहों पर प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर हमला किया. ऐसा ही एक वीडियो लाल क़िला का सामने आया है. जिसमें सुरक्षाबल के जवान प्रदर्शनकारियों के हमले से बचने के लिए लाल क़िले के पिछले हिस्से से कूदते दिखे.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)