ट्रैक्टर परेड के दौरान आईटीओ पर हुई हिंसा की पूरी आंखों देखी

प्रकाशित

दिल्ली में किसानों की परेड 26 जनवरी की दोपहर अचानक हिंसक हो गई.

सबसे ज़्यादा प्रभावित इलाक़ों में से एक था दिल्ली का आईटीओ.

आईटीओ में हुए हिंसक प्रदर्शन के दौरान नवदीप सिंह नाम के व्यक्ति की मौत हो गई.

चश्मदीदों का दावा था कि नवदीप की मौत 'पुलिस की गोली लगने से हुई.'

सोशल मीडिया पर पुलिस की ओर से शेयर किए गए वीडियो में नवदीप तेज रफ़्तार में ट्रैक्टर चलाते दिख रहे हैं.

मौत की वजह की बीबीसी पुष्टि नहीं कर पाया है. वीडियो में नवदीप का ट्रैक्टर पुलिस की बैरिकेडिंग से टकराकर पलटता हुआ देखा जा सकता है.

ये घटना आईटीओ से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन की ओर जाती सड़क पर हुई.

रिपोर्ट: विकास त्रिवेदी

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)