Cover Story: गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर रैली बेक़ाबू हुई

वीडियो कैप्शन, गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में किसानों की ट्रैक्टर रैली बेक़ाबू हुर्ई.
प्रकाशित

आज दिल्ली-NCR किसानों की ट्रैक्टर रैली के दौरान हुए हंगामे की ज़द में रहा. सिंघु, टिकरी और गाज़ीपुर से कई किसान दिल्ली में दाख़िल हुए. पूरे दिन हंगामा होता रहा. कई जगह पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को नियंत्रित करने के लिए आंसूगैस भी छोड़ी. जहां किसानों पर आरोप लगाया जा रहा है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन के वादे के बाद उन्होंने हंगामा करके अपने ही आंदोलन का नुकसान किया, वहीं राकेश टिकैत समेत कई किसान नेताओं ने कहा कि हंगामा करने वालों का किसान आंदोलन से कोई लेना-देना नहीं है. सवाल ये उठता है कि अब आगे किसान आंदोलन की क्या दशा-दिशा होगी. इन्हीं तमाम बातों की चर्चा आज कवर स्टोरी में...

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)