You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
सीरिया में इस्लामिक स्टेट को पाकिस्तान से फ़ंड कैसे मिलता है?
पाकिस्तान के सबसे बड़े शहर, कराची में, आतंकवाद निरोधक पुलिस ने एक गिरोह का पता लगाने का दावा किया है. उनके अनुसार, ये गिरोह सीरिया में तथाकथित इस्लामिक स्टेट के आतंकवादियों को डिज़िटल मुद्रा 'बिटकॉइन' के ज़रिए फ़ंड मुहैया करा रहा है.
पुलिस ने कराची में एनईडी विश्वविद्यालय के एक छात्र मोहम्मद उमर बिन ख़ालिद को भी गिरफ़्तार किया है.
पुलिस के अनुसार, वह (मोहम्मद उमर बिन ख़ालिद) "इस्लामिक स्टेट की महिलाओं के साथ संपर्क में था." हालांकि, गिरफ़्तार छात्र की माँ ने, इससे पहले उनकी दिसंबर में हुई गिरफ़्तारी के समय उच्च न्यायालय में एक याचिका दायर की थी. इस याचिका में उन्होंने कहा था कि उनके बेटे का "किसी भी संगठन से कोई संबंध नहीं है."
स्टोरी: रियाज़ सुहैल
आवाज़: नवीन नेगी
वीडियो एडिटिंग: देबलिन रॉय
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)