You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
पाकिस्तान को कब मिलेगी कोरोना वैक्सीन, जनता परेशान
पाकिस्तान अभी तक उन देशों की सूची में शामिल नहीं हो पाया है, जहां कोविड-19 से बचाव की वैक्सीन आम जनता को दी जानी शुरू कर दी गई है.
पाकिस्तान अपने यहां वैक्सीन का उत्पादन नहीं करता है और सरकार ने अभी तक वैक्सीन ख़रीदने के लिए कोई औपचारिक समझौता नहीं किया है.
हाल ही में पाकिस्तान की ड्रग नियामक एजेंसी, नेशनल ड्रग रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ़ पाकिस्तान (डीआरएपी) ने आपातकालीन आधार पर पाकिस्तान में दो कंपनियों के टीकों को इस्तेमाल की मंजूरी दी है.
इनमें ब्रिटेन की ऑक्सफ़ोर्ड यूनिवर्सिटी द्वारा बनाई जाने वाली वो वैक्सीन भी शामिल है, जिसे फार्मास्युटिकल कंपनी 'एस्ट्राज़ेनेका' बना रही है. दूसरी वैक्सीन वो है, जिसे चीनी कंपनी सायनोफार्म ने तैयार की है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)