You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
चीन और भारत के बीच अरुणाचल प्रदेश को लेकर क्या है ताज़ा विवाद?
क्या चीन ने पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश में वास्तविक नियंत्रण रेखा यानी एलएसी से भारत की तरफ़ ताज़ा घुसपैठ की है और वहाँ एक गाँव भी बसा लिया है?
इसी सवाल को लेकर राजनीतिक हलकों और मीडिया इन दिनों बहस चल रही है.
कुछ न्यूज़ चैनेलों ने सैटेलाइट की तस्वीरों के हवाले से दावा किया है कि चीन ने अरुणाचल प्रदेश में भारत के नियंत्रण वाले इलाक़ों में पक्के घरों वाला एक गाँव बसाया है.
भारत के विदेश मंत्रालय का कहना है कि वो इन ख़बरों पर नज़र बनाए हुए है.
स्टोरी: सलमान रावी
आवाज़: प्रज्ञा सिंह
वीडियो एडिटिंग: दीपक जसरोटिया
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)