सूरत: फुटपाथ पर सो रहे मज़दूरों के ऊपर से गुज़रा ट्रक, 10 से अधिक मौतें
प्रकाशित
गुजरात के सूरत में कोसाम्बा के पास एक दर्दनाक हादसा हुआ. यहां सड़क के नज़दीक सो रहे मज़दूरों के ऊपर से ट्रक गुज़र गया. इस हादसे में 10 से ज़्यादा मज़दूरों की मौत हो गई है.
सभी मज़दूर राजस्थान में बांसवाड़ा ज़िले के रहने वाले थे. हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं जिनका इलाज चल रहा है. मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपए और घायलों को 50 हज़ार रुपए की राशि की घोषणा की है.
वीडियो: धर्मेश अमीन
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)