पैसों की कमी और भ्रष्टाचार से जूझते पाकिस्तान के सामने कई संकट

वीडियो कैप्शन, पैसों की कमी और भ्रष्टाचार से जूझते पाकिस्तान के सामने कई संकट
प्रकाशित

पाकिस्तान की सरकार पूंजी जमा करने की योजना बनाकर जो पैसा इकट्ठा करती है वो जुर्मानों, कर्ज़ों की वापसी और भ्रष्टाचार की खोज में खर्च हो जाता है. बीते शुक्रवार को ख़बर आई कि पाइए का बोइंग 777 जैसे ही मलेशिया पहुँचा उसे क्वालालंपुर हाईकोर्ट के आदेश पर ज़ब्त कर लिया गया.

ऐसा ही एक विमान कराची एयरपोर्ट पर खड़ा है. उसके बारे में भी कहा गया है कि जैसे ही वो मलेशिया पहुँचा उसे भी ज़ब्त कर लिया जाएगा.

वजह ये है कि पीआईए ने पाँच साल पहले जिस कंपनी से दोनों विमान लीज़ पर लिए थे उस कंपनी को 14 मिलियन डॉलर किराया नहीं दिया.

पाकिस्तान के ख़िलाफ़ दुनियाभर में क्या-क्या हो रहा है और पैसों की कमी के चलते इमरान ख़ान सरकार किन मुश्किलों में घिरी है, इन मुद्दों पर कराची से वरिष्ठ पत्रकार वुसअतुल्लाह ख़ान की टिप्पणी.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)