जेएफ़ 17 और तेजस, कौन सा लड़ाकू विमान है ज़्यादा ख़तरनाक?

प्रकाशित

भारतीय वायु सेना के प्रमुख एयर मार्शल आरकेएस भदौरिया का कहना है कि स्वदेशी लड़ाकू विमान- तेजस आतंकी ठिकानों पर बालाकोट जैसी सर्जिकल स्ट्राइक को बारीकी से अंज़ाम देने में मददगार होगा.

उनका ये भी कहना था कि पाकिस्तान द्वारा चीनी तकनीक से वहीं पर निर्मित जेएफ़-17 लड़ाकू विमान गुणवत्ता, क्षमता और सूक्ष्मता में तेजस के सामने कहीं नहीं टिक सकता है.

भदौरिया का कहना है कि 'फोर एंड हाफ़ जनरेशन' के हलके तेजस लड़ाकू विमान यानी 'लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट' बहुत ही आधुनिक तकनीक से बने हुए हैं और इस विमान में तैनात हथियार भी स्वदेशी रूप से विकसित किए गए हैं.

जानकार कहते हैं कि पाकिस्तान के जेएफ़ लड़ाकू विमान एफ़-16 फ़ॉल्कन के जैसे ही हल्के वज़न के साथ-साथ, सभी मौसम में ज़मीन और हवा में मार करने की क्षमता रखते हैं.

स्टोरी: सलमान रावी

आवाज़: विशाल शुक्ला

वीडियो एडिटिंग: रुबाइयत बिस्वास

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)