सीएनबीसी आवाज़ के एंकर हेमंत घई पर सेबी की कार्रवाई की वजह

प्रकाशित

सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ़ इंडिया (सेबी) ने सीएनबीसी आवाज़ के एंकर हेमंत घई को चैनल के लिए किसी भी शो की होस्टिंग करने पर रोक लगा दी है. सीएनबीसी आवाज़ नेटवर्क-18 समूह का एक चैनल है.

नेटवर्क-18 ने बयान जारी कर कहा कि हेमंत घई को 'तत्काल प्रभाव' से हटा दिया गया है. अपनी जाँच में सेबी ने पाया है कि हेमंत घई ने 'स्टॉक 20-20' शो के दौरान शेयरों को लेकर जो जानकारी दी थी, उनके बारे में उन्हें पहले से पता था और इसका इस्तेमाल उन्होंने अपने फ़ायदे के लिए प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से किया.

घई सीएनबीसी आवाज़ के लिए 'स्टॉक 20-20', 'मुनाफ़े की तैयारी', 'पहला सौदा' और 'कमाई का अड्डा' जैसे शो करते हैं.

स्टोरी: निधि राय

आवाज़: विशाल शुक्ला

वीडियो एडिटिंग: मनीष जालुई

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)