You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
पाकिस्तान का ये शहर क्या कभी हिंदू राजाओं का केंद्र था?
सिंध के मध्य में स्थित ब्राह्मणाबाद के खंडहरों में, अरब योद्धा मोहम्मद बिन क़ासिम के आगमन से पहले के पुरातत्विक अवशेष पाए गए हैं. ऐतिहासिक संदर्भों में तो इसका उल्लेख मिलता था. लेकिन शाह अब्दुल लतीफ़ विश्वविद्यालय में पुरातत्व विभाग ने हाल ही में किए गए वैज्ञानिक शोध से साबित कर दिया है कि यहां पर तीसरी शताब्दी की आबादी के अवशेष मौजूद हैं.
अगर आप कराची से ट्रेन के ज़रिये लाहौर की तरफ़ जा रहे हैं, तो टंडो आदम रेलवे स्टेशन के बाद शाहदादपुर स्टेशन आता है. इससे लगभग 18 किलोमीटर दूर, ब्राह्मणाबाद या मंसूरा के पुराने शहर के निशान मौजूद हैं.
यहां एक स्तूप भी है, जिसे कुछ इतिहासकार बौद्ध स्तूप या पूजा स्थल कहते हैं. इसके आसपास लाल ईंटों की ढेरियां लगी हुई हैं और यह चार किलोमीटर से अधिक क्षेत्र में फैला हुआ है.
स्टोरी: रियाज़ सुहैल
आवाज़: भरत शर्मा
वीडियो एडिटिंग: देबलिन रॉय
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)