You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
ओमान में कौन से बड़े बदलाव होने जा रहे हैं?
ओमान के सुल्तान ने एक बड़े संवैधानिक फेरबदल का एलान किया है. इस फेरबदल के तहत पहली दफ़ा एक युवराज (क्राउन प्रिंस) की नियुक्ति की जाएगी. इसके अलावा, कई बड़े सुधारों का भी एलान किया गया है.
माना जा रहा है कि इस बड़े रद्दोबदल के तहत ओमान के सुल्तान देश को ज़्यादा आधुनिक बनाने और क़ानूनी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने की कोशिश कर रहे हैं.
इसे क्राउन प्रिंस की नियुक्ति के उत्तराधिकार को लेकर किसी भी तरह के विवादों को रोकने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है.
ओमान में नए सुल्तान हैथम बिन तारिक़ अल-सईद के आने के बाद से कई बड़े बदलाव किए जा रहे हैं और देश को आधुनिक बनाने के प्रयास किए जा रहे हैं.
स्टोरीः प्रवीण शर्मा
आवाज़ः मोहम्मद शाहिद
वीडियो एडिटः मनीष जालुई
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)