You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
कोरोना वैक्सीन से जुड़े ज़रूरी सवालों के जवाब
भारत में 16 जनवरी से कोविड 19 का टीकाकरण शुरू होने जा रहा है.
शनिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि प्राथमिकता के स्तर पर पहले तीन करोड़ स्वास्थ्यकर्मी और फ़्रंटलाइन वर्कर को वैक्सीन लगाई जाएगी.
मंत्रालय ने कहा कि इसके बाद 50 से ऊपर उम्र वालों और 50 से कम उम्र वाले उन लोगों को जो कई तरह की बीमारियों से ग्रस्त हैं को वैक्सीन लगाई जाएगी.
भारत में ऐसे लोगों की तादात 27 करोड़ है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह घोषणा प्रधानमंत्री मोदी की अध्यक्षता में महामारी पर हुई समीक्षा बैठक के बाद की है.
भारत में कोरोना वैक्सीन का दूसरा ड्राई रन शुक्रवार यानी 8 जनवरी से शुरू हो चुका है.
इसके तहत देश के सभी जिलों में टीकाकरण का पूर्वाभ्यास कराए जाने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है.
रिसर्च और प्रस्तुतिः नितिन श्रीवास्तव
वीडियो एडिटः मनीष जालुई
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)