You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
चीन और पाकिस्तान को लेकर भारत की चिंता क्या है?
भारत के सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने कहा है कि पाकिस्तान और चीन एक साथ मिलकर भारत के लिए ख़तरा पैदा कर सकते हैं. सेना दिवस से पहले समग्र राष्ट्रीय सुरक्षा चुनौतियों पर मीडिया से बात करते हुए जनरल नरवणे ने कहा कि चीन और पाकिस्तान दोनों की भारत के प्रति कपटपूर्ण सोच ज़मीनी स्तर पर नज़र आ रही है.
उनका कहना था, ''पाकिस्तान और चीन मिलकर गंभीर ख़तरा बने हुए है उनकी कपटपूर्ण सोच से होने वाले ख़तरे को अनदेखा नहीं किया जा सकता है." सेना प्रमुख ने कहा कि भारत को दो मोर्चों पर ख़तरे के परिदृश्य से निपटने के लिए तैयार रहना होगा. उन्होंने कहा कि चीन और पाकिस्तान के बीच सैन्य और असैन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ रहा है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)