74 साल की उम्र में मां बनी महिला और उनके बच्चे अब कैसे हैं?
प्रकाशित
74 साल की मंगयाम्मा ने डेढ साल पहले जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था. इस घटना ने आम लोगों से लेकर डॉक्टरों तक को हैरत में डाल दिया था. मंगयाम्मा आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी ज़िले के एक गांव में रहती हैं. उन्होंने साल 2019 में आईवीएफ़ तकनीक से जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया. शुरुआती 6 महीनों तक मां और बच्चियों को अस्पताल की निगरानी में रखा गया. अपनी 57 साल की शादी के बाद मंगयाम्मा मातृत्व का सुख उठा रही हैं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)