You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
दुनिया की सबसे लंबी डबल डेकर मालगाड़ी भारत में कहां चली?
प्रकाशित
दुनिया की सबसे लंबी डबल डेकर मालगाड़ी राजस्थान से हरियाणा के बीच शुरू हुई. ये राजस्थान में अजमेर ज़िले के किशनगढ़ (मदार) से हरियाणा के रेवाड़ी तक चलेगी. इस रेवाड़ी-मदार कॉरिडोर की लंबाई 306 किलोमीटर है, इसके निर्माण में 5800 करोड़ की लागत आई है. इस मालगाड़ी में दो इंजन हैं, जिसमें 180 कंटेनर ऊपर और नीचे रखे जाएंगे. वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर के रेवाड़ी-मदार खंड का शुक्रवार को लोकार्पण किया गया.
वीडियोः मोहर सिंह मीणा, बीबीसी हिंदी के लिए
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)