चीन ने भारत से लगी सीमा पर क्या अपनी रणनीति बदली?

प्रकाशित

पिछले साल अक्टूबर माह में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपनी सेना से कहा कि वो कोई भी युद्ध लड़ने के लिए ख़ुद को तैयार रखें. तीन महीनों के अंदर ही दूसरी बार उन्होंने अपनी सेना को फिर से युद्ध के लिए ख़ुद को तैयार रखने का आह्वान किया है. इस आह्वान के साथ-साथ शी जिनपिंग ने साल की शुरुआत में ही राष्ट्रीय सुरक्षा क़ानून की समीक्षा करते हुए सेना से संबंधित अहम नीतिगत फ़ैसलों के लिए 'चाइनीज़ कम्युनिस्ट पार्टी' यानी सीपीसी के 'सेंट्रल मिलिट्री कमीशन' को पूरी तरह से अधिकृत कर दिया है. पहले ये शक्तियां चीनी मंत्रिमंडल यानी 'स्टेट काउंसिल ऑफ़ चाइना' के ही पास थीं. नए आदेश के बाद अब सैन्य कार्यवाही या फ़ैसलों में मंत्रिमंडल का कोई दख़ल नहीं होगा. शी जिनपिंग 'सेंट्रल मिलिट्री कमीशन' के प्रमुख भी हैं.

स्टोरीः सलमान रावी

आवाज़ः विशाल शुक्ला

वीडियो एडिटः देवाशीष कुमार

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)