डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने यूएस कैपिटल पर बोला धावा, देखिए वीडियो

वीडियो कैप्शन, डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने कैपिटल हिल पर बोला धावा, हिंसा, मौत
प्रकाशित

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों ने कैपिटल बिल्डिंग में घुसकर हंगामा कर दिया है. ये हंगामा तब हुआ जब अमेरिकी कांग्रेस में इलेक्टोरल कॉलेज को लेकर बहस चल रही थी.

यहां जो बाइडन की चुनावी जीत की पुष्टि की जानी थी. सदन में चल रही बहस के दौरान अचानक डोनाल्ड ट्रंप के समर्थक कंपिटल बिल्डिंग के अंदर पहुंच गए.

इससे बहस को बीच में ही रोकना पड़ा. डोनाल्ड ट्रंप के समर्थक चुनाव रद्द करने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे. इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)