You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
सऊदी अरब में महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई को झटका क्यों?
सऊदी अरब में आजकल बदलाव की बयार है. देश के अंदर बदलाव से लेकर दूसरे देशों से रिश्ते तक... बहुत कुछ बदल रहा है.
सऊदी और क़तर से रिश्तों में जमी बर्फ़ पिघली है, तो वहीं देश में सामाजिक बंदिशे भी धीरे-धीरे खुल रही हैं. वहां दशकों से महिलाओं पर कई क़िस्म की पाबंदियां हैं. उनकी ज़िंदगी के फ़ैसले उनके घर के मर्द ही लेते हैं.
उन्हें घूमने-फिरने की आज़ादी नहीं है. हालांकि, वहां के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान की अगुवाई में बीते सालों में कुछ बदलाव हुए, लेकिन कई ऐसी घटनाएं हो रही हैं, जो क्राउन प्रिंस की मंशा पर सवाल खड़े करती हैं. तो क्या सऊदी का समाज बदलने को तैयार नहीं है? कवर स्टोरी में आज इसी की चर्चा...
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)