कोरोना वायरस: कोविड-19 इतना संक्रामक क्यों है?

प्रकाशित

दूसरी बीमारियों की तुलना में कोरोना वायरस बहुत तेज़ी और बहुत आसानी से फैलता है. सांस के ज़रिए बाहर निकलने वाले ड्रॉपलेट हवा के ज़रिए इस वायरस को दूसरे लोगों तक फैलाती है और जिन लोगों को ये बीमारी होती है, उनमें से कइयों को इस बात की जानकारी तक नहीं होती कि वो लोग इस वायरस की चपेट में हैं. एक और म्यूटेशन ने इस वायरस को पहले की तुलना में और ज़्यादा संक्रामक बना दिया है. तो क्या आने वाला समय में कोरोना वायरस और ख़तरनाक होने वाला है?

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)