You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
किसान महिलाओं ने राजपथ पर ट्रैक्टर परेड की तैयारी शुरू की
प्रकाशित
किसान 26 जनवरी को दिल्ली के राजपथ पर ट्रैक्टर परेड की तैयारी कर रहे हैं. हरियाणा के जींद में महिला किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियां चलाने की ट्रेनिंग ले रही हैं. ये महिलाएं नेशनल हाईवे पर टोल प्लाज़ा के पास ट्रेनिंग ले रही हैं. ट्रेनिंग में वो संकरी गलियों और ब्रेकरों से ट्रैक्टर निकालना सीख रही हैं. इसके साथ ही ट्रैक्टर स्टार्ट और बंद करने का तरीका भी बताया जा रहा है. महिलाएं 26 जनवरी को खुद ट्रैक्टर चलाकर राजपथ पहुंचना चाहती हैं.
वीडियोः सत सिंह, बीबीसी हिंदी के लिए
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)