हरियाणा में किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए

वीडियो कैप्शन, हरियाणा में किसानों पर आंसू गैस के गोले छोड़े गए
प्रकाशित

राजस्थान-हरियाणा सीमा पर बैरिकेडिंग तोड़ हरियाणा में बीस किलोमीटर आगे पड़ाव डाले किसानों पर आंसू गैस के गोले दागे गए.

31 दिसम्बर और तीन जनवरी को किसान संगठन जीकेएस बैरिकेडिंग तोड़ हरियाणा सीमा में दिल्ली की तरफ़ बढ़ा.

किसानों को हरियाणा सीमा पर क़रीब 20 किलोमीटर आगे रोक लिया गया, जहां किसानों ने पड़ाव डाला हुआ था.

तीन जनवरी को 500 ट्रैक्टरों के साथ बड़ी संख्या में किसान शाहजहांपुर बॉर्डर पहुंचे.

इनमें से कुछ बैरिकेडिंग तोड़ हरियाणा सीमा में पड़ाव डाले किसानों के पास पहुंच गए.

हरियाणा सीमा में रेवाड़ी के पास हरियाणा पुलिस की ओर से आंसू गैस के गोले और पानी की बौछार की गई.

वीडियो: मोहर सिंह मीणा, बीबीसी के लिए

एडिटिंग: दीपक जसरोटिया

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)