You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
क्या मेडिसिन की दुनिया में प्रोटीन रेवॉल्युशन होने वाला है?
शुरुआत में ये विषय सुनने और समझने में आपको जटिल लगेगा, क्योंकि ये वाकई जटिल है, इतना जटिल कि वैज्ञानिकों को भी इसे समझने में पांच दशक लग गए. क्या आप जानते हैं कि वैज्ञानिकों ने एक ऐसा प्रोग्राम डिज़ाइन किया है जो प्रोटीन के स्ट्रक्चर को विज़ुअलाइज़ कर सकता है.
वैज्ञानिकों का मानना है कि ये प्रोग्राम जीव विज्ञान और दवाओं की दुनिया में क्रांतिकारी बदलाव कर सकता है. आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस कंपनी डीपमाइंड ने एक प्रोग्राम डिज़ाइन करके जीव-विज्ञान की दशकों पुरानी समस्या का समाधान कर दिया. जीवन की प्रक्रिया में अहम भूमिका निभाने वाले प्रोटीन की संरचना को समझना दवाओं की खोज और बीमारियों से लड़ने के लिए बेहद कारगर साबित हो सकता है.
तो इस हफ्ते दुनिया जहान में हम ये सवाल पूछ रहे हैं कि क्या मेडिसिन में प्रोटीन रेवॉल्यूशन होने वाला है. इस जटिल सवाल का सरल जवाब जानने के लिए हमने कुछ विशेषज्ञों से बात की.
प्रोड्यूसर/ प्रेज़ेंटरः संदीप सोनी
ऑडियो/ वीडियो एडिटः तिलक भाटिया/ काशिफ़ सिद्दीक़ी
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)