सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की परीक्षा कब होगी?

प्रकाशित

सीबीएसई बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 4 मई से 10 जून के बीच होंगी.

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने गुरुवार को इसकी घोषणा की. 15 जुलाई तक नतीजों की घोषणा कर दी जाएगी.

मंत्री की घोषणा के बाद सीबीएसई के एग्ज़ैमिनेशन कंट्रोलर ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि स्कूलों को इस बात की इजाज़त होगी कि वो 10वीं और 12वीं के प्रैक्टिकल एग्ज़ाम को एक मार्च से शुरू कर सकते हैं.

दसवीं और बारहवीं की परीक्षा की डेट शीट भी जल्द ही जारी कर दी जाएगी.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)