कौन कर रहा है पंजाब के किसानों की मेहमाननवाज़ी

वीडियो कैप्शन, किसान आंदोलन: ग्रामीणों की मेहमाननवाज़ी
प्रकाशित

लंबे समय से हरियाणा दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे किसान आंदोलन में कई महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं. इनमें से कई महिलाएं भी पुरुषों की तरह सड़क पर रहने को मजबूर हैं.

लेकिन पंजाब से आई इन महिलाओं के हालात को देखते हुए हरियाणा के कई परिवारों ने अपने घर के दरवाज़े उनके लिए खोल दिए हैं ताकि वो हिफ़ाज़त से रह सकें. इन लोगों का मानना है कि विरोध प्रदर्शन के ज़रिए अलग-अलग राज्य के लोगों को एक परिवार की तरह रहने का मौक़ा मिला है.

देखिए हमारे सहयोगी सत सिंह की रिपोर्ट.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)