You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
अमेरिका: गाड़ी बनी आग का गोला, सीसीटीवी में क़ैद हुई घटना
प्रकाशित
अमेरिका के टेनिसी स्टेट के नेशविल में एक कैम्पर वैन आग के गोले में तब्दील हो गई. क्रिसमस के रोज़ हुए इस भीषण धमाके में तीन लोग ज़ख़्मी हुए.
इस घटना में संदिग्ध की मौत हो गई. पुलिस इसे आत्मघाती हमले का मामला मान रही है. ये वैन टेलीकम्युनिकेशंस ऑफ़िस के बाहर खड़ी हुई थी.
इस धमाके से अमेरिकी स्टेट टेनिसी के इमरजेंसी सिस्टम प्रभावित हुए और चार स्टेट में टीवी सेवाएं बाधित हो गईं.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)