सऊदी अरब के प्रिंस के वैक्सीन लगवाते ही मच गई होड़

प्रकाशित

सऊदी अरब के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर तौफ़िक़ अल-रबीआ ने कहा है कि क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन-सलमान की वैक्सीन लगवाने वाली तस्वीर और वीडियो सामने आने के बाद पिछले कुछ घंटे में कोविड वैक्सीन के लिए रजिस्टर करने वालों की संख्या पाँच गुना बढ़ गई है.

सऊदी अरब में राष्ट्रीय स्तर पर टीकाकरण योजना जारी होने के बाद बीते गुरुवार तक पाँच लाख लोगों ने वैक्सीन के लिए रजिस्टर किया था.

स्टोरी: टीम बीबीसी

आवाज़: मोहम्मद शाहिद

वीडियो एडिटिंग: सुमित वैद

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)