कोरोना वायरस का नया वैरिएंट यूरोप के कई देशों में पहुंचा
यूरोप के कई देशों ने अपने यहाँ कोरोना वायरस के नए और ज़्यादा संक्रामक वैरिएंट के पाए जाने की पुष्टि की है. ये वायरस का वही स्ट्रेन है जिसकी पहचान सबसे पहले ब्रिटेन में हुई थी.
अब स्पेन, स्वीडन और स्विटज़रलैंड ने बताया है कि ब्रिटेन की यात्रा से लौटे उसके नागरिकों के कोरोना वायरस के नए वैरिएंट से संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. ब्रिटेन में वायरस के नए स्ट्रेन की ख़बर मिलने के बाद कई देशों ने अपने नागरिकों की वहाँ आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया था.
स्पेन की राजधानी मैड्रिड में गुरुवार को ब्रिटेन से लौटे एक शख़्स के तीन रिश्तेदारों में कोरोना वायरस के नए वैरिएंट की पुष्टि हुई है. यह जानकारी शहर के डिप्टी हेल्थ चीफ़ एंटोनियो ज़ापातेरो ने दी है.
स्टोरी: टीम बीबीसी
आवाज़: सर्वप्रिया सांगवान
वीडियो एडिटिंग: मनीष जालुई
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)