You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
पीएम मोदी बोले- जो लोग मुझे लोकतंत्र का पाठ पढ़ाते हैं, कश्मीर चुनाव उनके लिए आईना है
जम्मू और कश्मीर के लोगों के लिए आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना सेहत स्कीम की लॉन्चिंग पर पीएम मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गाँधी पर बिना नाम लिए निशाना साधा है.
इसी हफ़्ते राहुल गाँधी ने कृषि क़ानून का विरोध करते हुए कहा था कि भारत में लोकतंत्र अब कल्पनाओं में बचा है.
नरेंद्र मोदी ने कहा, ''जम्मू और कश्मीर ने तो यूटी (केंद्र शासित प्रदेश) बनने के एक साल भीतर तीनों स्तर पर पंचायत का चुनाव करा दिया. दिल्ली में कुछ लोग, सुबह शाम आए दिन मोदी को कोसते रहते हैं, टोकते रहते हैं, अपशब्दों का प्रयोग करते रहते हैं. आए दिन मुझे लोकतंत्र सिखाने के लिए रोज़ नए-नए पाठ बताते रहते हैं. मैं उन लोगों को ज़रा आज आईना दिखाना चाहता हूं.''
''जम्मू-कश्मीर यूटी बनने के इतने कम समय में तीन स्तर के पंचायती राज को लागू कर दिया. दूसरी ओर पुडुचेरी में सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बावजूद पंचायत और नगर निकाय के चुनाव नहीं हो रहे हैं. जो मुझे यहाँ लोकतंत्र के पाठ पढ़ाते हैं उसी की पार्टी वहाँ राज कर रही है. सुप्रीम कोर्ट ने 2018 में ही चुनाव के लिए आदेश दिया था. लेकिन अब तक वहां चुनाव नहीं हुआ है. 2006 के बाद यहाँ चुनाव नहीं हुआ है. कुछ राजनीतिक दलों की कथनी और करनी में कितना फ़र्क़ है इस बात से भी पता चलता है.''
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)