#MerryChristmas: कोरोना महामारी के बीच कैसे आया सैंटा और कैसे मना क्रिसमस?
प्रकाशित
दुनियाभर में करोड़ों ईसाई अपना सबसे पवित्र त्योहार क्रिसमस मना रहे हैं.
बाकी त्योहारों की तरह क्रिसमस पर भी कोरोना वायरस महामारी का असर पड़ा है.
संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए दुनिया के अलग-अलग देशों में कई तरह पाबंदियाँ लगाई गई हैं.
इतना ही नहीं, इस साल गिरिजाघरों में बड़े अलग क़िस्म के इंतज़ाम किए गए हैं.
कोरोना संक्रमण की वजह से बहुत कम लोग ही चर्च में प्रार्थना कर पा रहे हैं. लेकिन इस मुश्किल वक़्त में भी लोगों ने अपने तरीके से क्रिसमस मनाया.
देखिए, बीबीसी की ये ख़ास वीडियो रिपोर्ट.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)