पीएम मोदी ने किसान आंदोलन पर क्या कहा?
प्रकाशित
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि नए कृषि क़ानूनों के विरोध के नाम पर कुछ पार्टियाँ अपने राजनीतिक एजेंडे को आगे बढ़ा रही हैं.
मोदी ने किसान योजनाओं का लाभ उठाने वाले अलग-अलग राज्यों के किसानों से बात करते हुए ये टिप्पणी की है.
प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों से बातचीत के लिए तैयार है, लेकिन कुछ राजनीतिक दल सरकार की तरफ से कई कोशिशों के बावजूद भी किसी न किसी राजनीतिक कारण से ये चर्चा नहीं होने दे रहे हैं.
उन्होंने किसानों से किसी के बहकावे में ना आने की अपील की.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)