You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
पाकिस्तान के एनएसए ने भारत, चीन और सऊदी पर क्या कहा?
पाकिस्तान का कहना है कि भारत उसके ख़िलाफ़ अगर किसी तरह की कार्रवाई करने की कोशिश करता है तो उसे मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा.
पाकिस्तान के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार मोइद यूसुफ़ ने कहा कि भारत की योजनाओं के बारे में उन्हें जानकारी है और इस बारे में दूसरे मुल्कों को भी पाकिस्तान की तरफ़ से जानकारी दी जा चुकी है.
पाकिस्तान और सऊदी अरब के रिश्तों के बारे में यूसुफ़ ने कहा कि कोई देश अगर किसी भी वजह से अपना दिया हुआ क़र्ज़ वापस मांगता है तो पाकिस्तान उसे लौटाएगा. साथ ही उन्होंने चीन की तारीफ़ की और पाकिस्तान के साथ उसके रिश्तों को बेहद अहम बताया.
मोइद यूसुफ़ के साथ बीबीसी संवाददाता सारा अतीक़ की ख़ास बातचीत.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)