You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
जम्मू-कश्मीर: ज़िला परिषद चुनाव के नतीजों के क्या मायने हैं
जम्मू-कश्मीर में हुए ज़िला विकास परिषद चुनाव में जहां बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी, तो वहीं गुपकार गठबंधन 110 सीटें जीतकर सबसे ताकतवर साबित हुआ है. इस राज्य का दर्जा बदले जाने के बाद पहले बड़े चुनाव थे. केंद्र सरकार ने अगस्त 2019 में जम्मू-कश्मीर को स्वायत्त राज्य से दो केंद्र शासित प्रदेशों में तब्दील कर दिया था. 278 सीटों पर हुए इस चुनाव में मुकाबला बीजेपी और कश्मीर की सात पार्टियों के गुपकार गठबंधन के बीच था. इस रिज़ल्ट के क्या मायने हैं. देखिए श्रीनगर से बीबीसी संवाददाता आमिर पीरज़ादा की ये रिपोर्ट...
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूबपर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)