हाथी के बच्चे को सीपीआर देकर उसकी जान बचाई गई
प्रकाशित
थाईलैंड में एक अनोखी घटना देखने को मिली. जहां एक ऑफ ड्यूटी रेस्क्यू वर्कर हाथी के इस बच्चे के लिए बड़ी राहत बनकर आया.
सड़क पार करते समय हाथी का ये बच्चा मोटरबाइक से टकरा गया था.
रेस्क्यू वर्कर ने हाथी के बच्चे को सीपीआर के तरीके से होश में लाने की कोशिश की, काफी मेहनत के बाद वो अपने प्रयास में सफल रहा.
बाद में उसे इलाज के लिए कहीं और ले जाया गया और ट्रीटमेंट के बाद वापस उसी जगह लाया गया इस उम्मीद में कि उसकी मां आसपास ही होगी.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)