You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
अर्नब के चैनल पर ब्रिटेन में क्यों लगा जुर्माना?
ब्रिटेन के ऑफ़िस ऑफ़ कम्युनिकेशन (OfCom- ऑफ़कॉम) ने अर्नब गोस्वामी के चैनल रिपब्लिक भारत के एक कार्यक्रम को नफ़रत और असहिष्णुता को बढ़ावा देने वाला पाया है.
ऑफ़िस ऑफ़ कम्युनिकेशन ने ब्रिटेन में न्यूज़ चैनल के ब्रॉडकास्ट अधिकार रखने वाली कंपनी वर्ल्डवाइड मीडिया नेटवर्क लिमिटेड पर 20 हज़ार पाउंड (क़रीब 20 लाख रुपये) का जुर्माना लगाया है.
जारी आदेश में कहा गया है कि यह जुर्माना ऑफ़कॉम की ब्रॉडकास्ट शर्तों का उल्लंघन करने के कारण लगाया है. रिपब्लिक भारत चैनल पर यह कार्यक्रम 6 सितंबर 2019 को प्रसारित किया गया था.
स्टोरी: टीम बीबीसी
आवाज़: विशाल शुक्ला
एडिटिंग: रुबाइयत बिस्वास
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)