कश्मीर के गुलमर्ग में करीब डेढ़ साल बाद फिर से पर्यटकों की रौनक लौटी

वीडियो कैप्शन, कश्मीर के गुलमर्ग में करीब डेढ़ साल बाद फिर से पर्यटकों की रौनक लौटी
प्रकाशित

कश्मीर के गुलमर्ग में करीब डेढ़ साल बाद फिर से पर्यटकों की रौनक लौटी है. पहले अनुच्छेद 370 का हटाया जाना और फिर कोरोना महामारी ने कश्मीर में पर्यटकों की आवाजाही रोक दी थी. लेकिन बीते डेढ़ महीने से कश्मीर घाटी में काफ़ी पर्यटक दिख रहे हैं.

बीते साल जब केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर का विशेष राज्य का दर्जा हटाया तो क्षेत्र में महीनों तक तनाव पसरा रहा और कश्मीर के पर्यटन को बहुत नुकसान हुआ. हालांकि अब गुलमर्ग के स्थानीयों ने कारोबार शुरू कर दिया है.

वीडियो: माजिद जहांगीर

एडिटिंग: रुबाइयत बिस्वास

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)