You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
कर्नाटक विधान परिषद में हंगामा, हाथापाई की नौबत आई
प्रकाशित
कर्नाटक विधान परिषद में मंगलवार को भारी हंगामा हुआ. मामला इतना बढ़ा कि हाथापाई की नौबत आ गई.
दरअसल, कांग्रेस के सदस्यों ने चेयरमैन की कुर्सी पर बैठे डिप्टी चेयरमैन को बलपूर्वक उठा दिया.
उनके साथ धक्का-मुक्की और खींचतान की गई. हंगामे के बीच चेयरमैन के. प्रतापचंद्र शेट्टी ने विधान परिषद की बैठक अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी.
बीजेपी ने कांग्रेस एमएलसी के बर्ताव को गुंडों जैसी हरकत बताया है.
वहीं कांग्रेस ने बीजेपी पर सदन में असंवैधानिक चीज़ें करने का आरोप लगाया है.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)