You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
भारतीय सेना प्रमुख के सऊदी और यूएई जाने से पाकिस्तान में हलचल
भारत के सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे यूएई और सऊदी अरब के हफ़्तेभर लंबे दौरे पर रहे. 14 दिसंबर उनके दौरे का आख़िरी दिन था.
भारतीय सेना के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से जनरल नरवणे और सऊदी अरब के सेना प्रमुख जनरल फ़याद बिन हामिद की मुलाक़ात की तस्वीरें पोस्ट की गईं.
जनरल नरवणे पहले भारतीय सेना प्रमुख हैं जिन्होंने सऊदी अरब और यूएई का दौरा किया है.
पाकिस्तानी सेना प्रमुख के लिए सऊदी जाना अब तक आम बात थी, लेकिन भारतीय सेना प्रमुख के इन दौरों से पाकिस्तान में हलचल होने लगी है.
स्टोरीः टीम बीबीसी
आवाज़ः भूमिका राय
वीडियो एडिटः मनीष जालुई
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)