You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
तुर्की के राष्ट्रपति अर्दोआन ने क्या किया कि ईरान भड़क गया?
ईरान के विदेश मंत्रालय ने अज़रबैजान में अर्दोआन की टिप्पणी को लेकर तुर्की के राजदूत को तलब किया है.
तुर्की के राष्ट्रपति रेचेप तैय्यप अर्दोआन अज़रबैजान की राजधानी बाकू गए थे.
पिछले महीने ख़त्म हुए युद्ध में अज़रबैजान की अर्मीनिया पर जीत के बाद अर्दोआन वहां सेना की विजय परेड देखने गए थे.
अर्दोआन ने इस मौक़े पर अज़ारी-ईरानी कविता पढ़ी जो 19वीं शताब्दी में रूस और ईरान के बीच अज़रबैजान के विभाजन के बारे में थी.
उसी को लेकर ईरान को चिंता है कि इसकी वजह से ईरान में अज़ारी अल्पसंख्यकों के बीच अलगाववाद की भावना भड़क सकती है.
ईरान के विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को अपनी वेबसाइट पर लिखा, "तुर्की के राजदूत को बता दिया गया है कि दूसरों की ज़मीन पर दावा करने और विस्तारवादी देशों का दौर जा चुका है. ईरान किसी को भी अपनी अखंडता में दख़ल देने की इजाज़त नहीं देता."
स्टोरी: टीम बीबीसी
आवाज़: संदीप सोनी
वीडियो एडिटिंग: रुबाइयत बिस्वास
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)