You’re viewing a text-only version of this website that uses less data. View the main version of the website including all images and videos.
रिपब्लिक टीवी के सीईओ विकास खनचंदानी गिरफ़्तार
मुंबई पुलिस ने रविवार को रिपब्लिक टीवी के सीईओ विकास खनचंदानी को कथित टीआरपी स्कैम के संबंध में गिरफ़्तार किया है. मुंबई के ज्वाइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस मिलिंद भरांभे ने गिरफ़्तारी की पुष्टि की है.
खनचंदानी को आज कोर्ट में पेश किया गया. खनचंदानी से पहले भी इस मामले में दो बार पूछताछ हो चुकी है.
क्राइम ब्रांच की जांच में सामने आया है कि कुछ केबल ऑपरेटर्स दो एलसीएन यानी लैंडिग चैनल नंबर तकनीक इस्तेमाल कर रहे थे. इस तकनीक से एक ही चैनल दो चैनल नंबरों पर देखा जा सकता है.
स्टोरी: टीम बीबीसी
आवाज़: भूमिका राय
वीडियो एडिटिंग: रुबाइयत बिस्वास
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)