फ़्रांस की कैबिनेट ने 'कट्टर इस्लाम' से लड़ने के लिए उठाया क़दम

वीडियो कैप्शन, फ़्रांस की कैबिनेट ने 'कट्टर इस्लाम' से लड़ने के लिए उठाया कदम
प्रकाशित

फ़्रांस की कैबिनेट ने 'कट्टर इस्लाम' को निशाना बनाते हुए एक बिल को मंज़ूरी दी है. हाल ही में अतिवादियों की ओर से किए गए कई हमलों को देखते हुए यह क़दम उठाया गया है.

इस बिल के ड्राफ्ट में होम-स्कूलिंग और हेट स्पीच पर लगाम लगाने की बात कही गई है. फ़्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों लंबे समय से फ़्रांस में धर्मनिरपेक्ष मूल्यों का बचाव करने में लगे हुए हैं. हालांकि फ़्रांस और दूसरे देशों के आलोचक इसकी आड़ में धर्म को निशाना बनाने का आरोप लगा रहे हैं.

स्टोरीः टीम बीबीसी

आवाज़ः मानसी दाश

वीडियो एडिटः मनीष जालुई

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)