बोरिस जॉनसन से सिख सांसद ने पूछा किसान पर, वो बोले पाकिस्तान पर

प्रकाशित

भारत में किसानों के आंदोलन का मुद्दा विदेश की संसद में उठ रहा है.

बुधवार को ब्रिटिश संसद में लेबर पार्टी के सिख सांसद तनमनजीत सिंह ने एक बार फिर से यह मुद्दा उठाया.

तनमनजीत सिंह ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन से इसे लेकर सवाल पूछा.

जॉनसन जब जवाब देने लगे तो पूरी तरह से मुद्दे को लेकर अनजान दिखे.

उन्हें लगा कि यह भारत-पाकिस्तान के बीच का कोई मुद्दा है और कहा कि दोनों देशों को द्विपक्षीय बातचीत के ज़रिए सुलझाना चाहिए.

भारत में किसान पिछले दो हफ़्तों से मोदी सरकार के नए कृषि क़ानून के ख़िलाफ़ सड़क पर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं.

किसानों का कहना है कि सरकार के नए कृषि क़ानून से उनकी आजीविका बर्बाद हो जाएगी.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)